फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीएड की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग शुरू, बीयू को 15 जून तक जारी करना है परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा कराई गई बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम 15 जून तक जारी करना है। इसके लिए उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग शुरू कर दी गई है। इसके बाद उत्तर कुंजी अपलोड करके रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन




एक जून को प्रदेश के 69 जिलों में 751 केंद्रों पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा हुई थी। 344564 छात्र-छात्राओं में से 305331 परीक्षार्थी उपस्थित हुए थे। सभी केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाएं बीयू पहुंचने के बाद अब परीक्षा कराने वाली एजेंसी ने रिजल्ट की तैयारी शुरू कर दी है। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि दो चरणों में उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग की जाती है, जो कि अब शुरू हो चुकी है। इसके बाद उत्तर कुंजी डालकर रिजल्ट तैयार होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें