फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झांसी की युवती ने भगवान शिव से रचाई शादी, शिवलिंग को रथ पर सवार कर निकाली गई बरात

Mon, 24 Jul 2023 12:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
भगवान शिव से शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी की युवती गोल्डी रायकवार ने सावन में भगवान शिव से शादी रचाई है। ये शादी बड़ागांव गेट बाहर स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम में हुई। अन्नपूर्णा कॉलोनी निवासी गोल्डी बीकॉम पास हैं। उन्होंने आध्यात्मिक शिक्षा भी ग्रहण की है। 
विज्ञापन


इस दौरान वह ब्रह्मकुमारी आश्रम से जुड़ गईं। उन्होंने दो दिन पहले भगवान शिव से शादी करने की ठान ली और रविवार रात में बड़ागांव गेट बाहर स्थित विवाहघर में शादी कर ली। बाकायदा, भगवान शिव के शिवलिंग को रथ पर सवार बरात निकाली गई। वरमाला भी पहनाई गई। समारोह में आए लोगों को भोज भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें