फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सतिगुर नानक प्रगटिआ, मिटी धुंधु जगि चानण होआ’

Mon, 14 Nov 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
cultural news - फोटो : demo
विज्ञापन
 प्रकाश पर्व के लिए शहर के सभी गुरुद्वारों को बिजली की रंगबिरंगी झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
विज्ञापन

 सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। सोमवार सुबह सभी गुरुद्वारों में श्री गुरुवाणी कीर्तन को सुनने के लिए श्रद्धालु उमड़ने लगेंगे और गुरु दरबार में मत्था टेक कर प्रार्थना करेंगे। श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा सीपरी बाजार में सुबह 8:30 बजे से रागी जत्थे और स्थानीय जत्थे द्वारा गुरु वाणी का कीर्तन होगा। दोपहर 1:30 बजे ज्ञानी महेंद्र सिंह कीर्तन करेंगे, इसके बाद गुरु का लंगर होगा। रात आठ बजे  विशेष कीर्तन दीवान में रागी जत्थे द्वारा कीर्तन किया जाएगा। रात में आतिशबाजी करके खुशी मनाई जाएगी।
विज्ञापन

झोकनबाग स्थित श्री गुरुद्वारा में महिला सत्संग द्वारा कीर्तन होगा। इसके बाद रागी जत्था भाई अजीत सिंह व भाई बलवीर सिंह कीर्तन करेंगे। गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सर्वजीत सिंह कोहली ने बताया कि गुरु लंगर दोपहर में होगा। रात को गुरुद्वारा में आतिशबाजी होगी तथा विशेष दीवान कीर्तन होगा। इस दौरान दीप माला प्रज्वलित की जाएगी।
विज्ञापन

इधर, गुरुद्वारा तलैया में सोमवार की सुबह गुरुवाणी कीर्तन होगा। ज्ञानी कुलवंत सिंह ने बताया कि एक बजे अरदास होगी और इसके बाद लंगर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें