कोरोना मरीजों के लिए सात और नर्सिंगहोम खोल दिए गए है।
- फोटो : ???? ????
सात और नर्सिंगहोम कोरोना मरीजों के लिए हुए तैयार
झांसी। जिले में कोरोना मरीजों का इलाज अब नए सात नर्सिंगहोमों में भी होगा। इसके लिए सातों नर्सिंगहोम संचालकों ने हामी भर दी। हालांकि, मरीजों को यहां पर इलाज का पैसा देना पड़ेगा। सभी नर्सिंगहोमों में 10-10 बेड आरक्षित हैं।
अब तक शुभदीप आईसीयू एंड रिसर्च सेंटर में 16, मां पीतांबरा केयर एंड क्योर सुपर स्पेशियलिटी में 30, हाईटेक हॉस्पिटल में 20, जर्मनी हॉस्पिटल व सेंट ज्यूज्म अस्पताल में 22 बेड थे, जिसमें आईसीयू, नॉन आईसीयू के साथ ही वेंटिलेटर व अन्य सुविधाएं दी जा रही थीं। इसके अलावा अन्य प्राइवेट नर्सिंगहोम, जिसमें निर्मल हॉस्पिटल, चिरंजीव मेडिकल सेंटर, राघवेंद्र अस्पताल, विनायक अस्पताल, नजा हॉस्पिटल, तिरुपति आईसीयू सेंटर, कमला हॉस्पिटल, लाइफलाइन अस्पताल में भी कोविड-19 मरीजों का उपचार होगा। डीएम आंद्रा वामसी ने बताया कि सभी में दस-दस बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। ऐसे में अब कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले निजी अस्पतालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। उन्होंने बताया कि प्राइवेट नर्सिंगहोम में आने वाले सभी मरीजों की कोविड-19 की जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही 20 सैंपल आरटीपीसीआर की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजना भी सुनिश्चित करें। अधिक से अधिक टेस्टिंग से ही कोरोना की रफ्तार को रोका जा सकेगा।