फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में सरकारी योजनाओं का सच जानेंगी राज्यपाल, मांगा ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने आ रहीं राज्यपाल /कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल सरकारी योजनाओं की समीक्षा और भ्रमण भी करेंगी। राजभवन से सात बिंदुओं पर ब्योरा तलब किया गया है। इससे प्रशासनिक मशीनरी अलर्ट हो गई है। संबंधित विभागों से ब्योरा एकत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले साल हुए बीयू के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल को आना था लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वह शामिल नहीं हो पाई थीं। अब बीयू का दीक्षांत समारोह पांच फरवरी को होना है। चूंकि, राज्यपाल लगातार आगरा, अलीगढ़ समेत कई जनपदों का दौर कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं की समीक्षा भी की। अब झांसी दौरे के वक्त भी वह सरकारी योजनाओं का हाल जानेंगी। इसके लिए वह भ्रमण भी कर सकती हैं। राजभवन से निर्देश भी आया है कि राज्यपाल का चार या फिर पांच फरवरी को झांसी में भ्रमण और बैठकें प्रस्तावित हैं। इसके लिए स्वास्थ्य, कृषि उद्योग और विकास विभाग से संबंधित सात बिंदुओं पर जल्द से जल्द सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। राजभवन से आदेश प्राप्त होने के बाद सरकारी मशीनरी अलर्ट हो गई है। ब्योरा तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर मांगा ब्योरा
- जनपद में ओडीओपी का विवरण।
- प्रधानमंत्री आवास योजना की बैठक में होने वाले प्रस्तुतिकरण का विवरण।
- क्षय रोग से पीड़ित बच्चों को यदि गोद लिया गया है तो उसकी स्थिति और सूची।
- क्षय रोग बैठकों में हिस्सा लेने वाले एनजीओ व कॉलेज, स्कूल के प्रधानाचार्यों की सूची।
- क्षय रोग से पीड़ित बच्चे 18 साल से कम आयु अथवा 25 साल से कम आयु के बच्चों की सूची।
- स्वयं सहायता समूह की बैठक में प्रतिभाग करने वाले एनजीओ व महानुभावों की सूची।
- किसान उत्पादक संगठन से संबंधित जानकारी व सूची और एफपीओ व प्रगतिशील किसान की बैठक में प्रतिभाग करने वालों, संगठनों की सूची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें