रविवार को समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यकों के हित में किए गए कार्यों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियां जन - जन तक पहुंचाने की अपील की गई।
सर्किट हाउस में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी मो. शहंशाह खान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अल्पसंख्यकों के हित में कई बड़े फैसले लिए हैं। अल्पसंख्यकों के लिए बीस प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। इस दौरान उन्होंने संगठन की समीक्षा करते हुए बैठक में उपस्थित न होने वालों से स्पष्टीकरण तलब किया, जिसका एक सप्ताह में जवाब मांगा।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव सर्वजीत सिंह कोहली ने कहा कि देश की एकता - अखंडता को तोड़ने वालों को समाजवादी पार्टी करारा जवाब देगी। जिला प्रवक्ता शकील खान ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज सपा की रीढ़ की हड्डी है।अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सलीम खानजादा ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी अल्पसंख्यक समाज के मामलों को गंभीरता से लें।
इस मौके पर डा. इमदाद अली सदन, सूफी असलम, प्रतिपाल सिंह, मोहसिन खान, खुर्शीद मंजर, सईद मास्टर, उस्मान खान, नजीर, मो. शफी, परवेज, आबिद, मुमताज खान, अब्दुल कलाम, रशीद खान, रसीब खां, अब्दुल हफीज, गुलाम, अनीस खान आदि मौजूद रहे। संचालन सलीम मंसूरी ने किया। आभार मीडिया प्रभारी मो. आरिफ खान ने जताया।