फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत बोर्ड: ऑनलाइन के जमाने में डाक से जाएगी प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। संस्कृत विद्यालयों में पढ़ाए जा रहे आधुनिक विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 14 जनवरी तक होनी हैं। परीक्षाओं के अंक विद्यालय से जिला मुख्यालय और जिले से संस्कृत विभाग मुख्यालय पर डाक द्वारा सील पैक लिफाफे से पहुंचाए जाने हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने विद्यार्थियों को आधुनिक दुनिया के बराबर लाने के लिए आधुनिक विषय पाठ्यक्रम में जोड़े थे। जिसे बाद से संस्कृत बोर्ड के संचालित विद्यालयों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, कंप्यूटर विज्ञान, गृह विज्ञान, कंठ संगीत, वाद्य संगीत (तबला), वाद्य संगीत (सितार) विषय पढ़ाए जा रहे हैं। एक ओर जहां हर बोर्ड लगातार खुद को अपडेट करने में जुटा है, वहीं संस्कृत बोर्ड के संचालित विद्यालय अभी भी पुराने तरीके ही अपना रहे हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक संस्कृत बोर्ड को जिले से डाक द्वारा जारी किए गए प्रारूप पर ही भेजना है।
आधुनिक विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज के सेवारत और सेवानिवृत्त शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। झांसी और चित्रकूट मंडल के संस्कृत विद्यालयों में इन विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 14 जनवरी तक पूरी करानी है। परिषद द्वारा प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक की सूची का प्रारूप भेजा जा चुका है। विद्यार्थियों के प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक सील पैक लिफाफे में 20 जनवरी तक डाक द्वारा परिषद को पहुंचाना है। उप निरीक्षक संस्कृत पाठशाला राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें