फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सदस्यता शुल्क जमा करने के बाद वोटर लिस्ट में जुड़ेगा नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वकीलों से बकाया जिला अधिवक्ता संघ का सदस्यता शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 28 जनवरी इसकी मियाद तय की गई है। इसके बाद संघ की मतदाता सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के पिछले चुनाव में मतदाता सूची में लगभग ढाई हजार अधिवक्ताओं के नाम शामिल थे। इस साल होने वाले चुनाव के लिए अब फिर से मतदाता सूची तैयार करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए अधिवक्ताओं से बकाया सदस्यता शुल्क लिया जा रहा है। दरअसल, अधिवक्ताओं को प्रतिमाह संघ का 10 रुपये सदस्यता शुल्क अदा करना होता है, परंतु ज्यादातर अधिवक्ता मासिक शुल्क अदा न कर एक साथ ही साल भर का शुल्क जमा करते हैं।
संघ के अध्यक्ष उदय राजपूत ने बताया कि सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी है। इसके बाद वोटर लिस्ट तैयार होगी और एल्डर्स कमेटी का गठन होगा। एल्डर्स कमेटी के निर्देशानुसार चुनावी कार्यक्रम तय होगा।
विज्ञापन

विशेष लोक अदालत 21 को
झांसी। जनपद न्यायालय परिसर में 21 जनवरी को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मुकदमों का निस्तारण होगा। इस संबंध में ज्यादा जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें