फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसार के सच्चे पथ प्रदर्शक हैं यीशु

विज्ञापन
ईस्टर पर यलो चर्च में हुई प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु के पुन जीवित होने की खुशी में सामूहिक गीत ग
विज्ञापन
संसार के सच्चे पथ प्रदर्शक हैं यीशु
विज्ञापन

झांसी। रविवार को ईसाई समुदाय द्वारा ईस्टर पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं, जिनमें प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने का संस्मरण सुनाया गया।
सीपरी बाजार स्थित यलो चर्च में विशेष आराधना का आयोजन रेव्ह जौन स्टीफन की अगुवाई में हुआ। इस दरम्यान बड़ी संख्या में श्रद्धालुुओं ने प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया और प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित हो उठने का स्मरण किया। इस दरम्यान प्रभु की महिमा में गीत गाए गए और बाइबिल का पाठ हुआ। इस अवसर पर प्रवीण डेनियल, विशाल मसीह, सैमसन पॉल, आइजिक दास अमानडा, स्टीफन जोशिना आदि मौजूद रहे। पास्टर जे मैथ्यू व विनीता पॉल ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सिटी चर्च भी विशेष आराधना सभा हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर फादर रेव्ह राजेंद्र ने कहा कि प्रभु यीशु संसार की सच्ची ज्योति व सच्चे पथ प्रदर्शक हैं। प्रभु यीशु तीसरे दिन जी उठे थे, इसी दिन ईस्टर मनाया जाता है। ये पर्व आपसी मेल, शांति को दर्शाता है। इस अवसर पर ईश भक्ति के गीतों की प्रस्तुति हुई। प्रार्थना सभा में अनुज, आलोक, ऑलिवर, आशीष, संदीप, डिंपल, सविता, रोजलिन आदि उपस्थित रहीं। संचालन फादर राजेंद्र सिंह और आभार राजेश व अनिल ने जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें