फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: संगम विहार इलाके के 500 घरों में पानी की किल्लत, एक हफ्ते से नहीं पहुंच रहा जल

Thu, 18 Feb 2021 01:07 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
नल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महानगर के संगम विहार कॉलोनी में पानी की पाइपलाइन के समानांतर गैस पाइपलाइन डाले जाने का काम चल रहा है। इसके चलते यहां पाइपलाइन में एक टी लगाई गई है, जिसमें कचरा फंस गया है। जिससे पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इस वजह से 500 घरों में एक सप्ताह से पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन


इलाके में खाती बाबा स्थित पानी की टंकी से पानी की आपूर्ति की जाती है। लगभग दो माह पहले गैस की लाइन को डालने के लिए मुख्य सड़क की खुदाई की गई थी। खुदाई के दौरान ही पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस पर जल संस्थान के कर्मियों ने पाइपलाइन को ठीक किया गया था। लेकिन मुख्य लाइन में टी लगाकर ऊपर को उठा दिया था।

जब से लेकर आज तक इलाके में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद पड़ी हुई है। वहीं, इलाके में लगे हुए अधिकतर हैंडपंपों से कम पानी निकल रहा है। घरों में पानी नहीं पहुंचने के कारण इलाके के लोगों को पीने के पानी के लिए भी दूरदराज के इलाकों में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इलाके के सभी घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फईम परवेज, स्थानीय नागरिक

समस्या के निदान के लिए जल संस्थान के अधिकारियों से शिकायत की गई थी। लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। सनी, स्थानीय नागरिक

घरों में पानी नही आने के कारण पूरे इलाके के लोगों को करीबियों व रिश्तेदारों के घर जाकर नहाना पड़ रहा है। संध्या, स्थानीय नागरिक

पीने के पानी के लिए भी दूरदराज के इलाकों में जाना पड़ रहा है। कई बार की गई शिकायतों का भी कोई असर नहीं हो रहा है। रीना, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन


एक ही सड़क की दो बार खुदाई कर दी गई है। जिसके चलते पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों पीने के पानी के लिए भी परेशान हो रहे हैं। मोहम्मद युनिस, स्थानीय नागरिक
सप्ताह भर से इलाके के किसी भी घर में एक बूंद पानी नहीं पहुंच रहा है। कई बार अधिकारियों से लिखित शिकायत कर चुके हैं। बृज विहारी, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें