फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
विज्ञापन

झांसी। थाना बड़ागांव इलाके में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले को देखते हुए पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

थाना बड़ागांव के मरोड़ा निवासी सुमन उर्फ लाडली (26) की शनिवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई। पति व अन्य परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पाकर मायके पक्ष के लोग भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। जालौन के कमतरी निवासी मृतका के भाई रवींद्र ने बताया कि छह साल पहले शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन मारपीट करते थे। शनिवार को मारपीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोप प्रत्यारोप की जानकारी पाकर पुलिस भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें