फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बालू माफियाओं ने वन विभाग टीम पर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। लहचूरा थाना क्षेत्र के नयागांव वन ब्लॉक धसान नदी क्षेत्र में बालू माफियाओं ने वन विभाग और प्रशासनिक टीम पर हमला किया। अवैध बालू निकासी रोकने गई टीम पर कई राउंड फायरिंग की गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
वन रक्षक नैन्सी ने बताया कि 24 अक्तूबर की रात 8 बजे मुखबिर की सूचना मिली थी। सूचना पर वन विभाग के रेंज स्टाफ हरिओम, अजय सिंह, दीपक कुमार सहित अन्य कर्मचारी धसान नदी क्षेत्र पहुंचे। वहां भान सिंह यादव, रघुवीर यादव, जय सिंह यादव, छतरपुर मध्य प्रदेश निवासी शिव कुमार यादव, दिलीप अहिरवार, धर्मेन्द्र कुशवाहा, पप्पू, राजकुमार व धतूरा सहित 5-6 अज्ञात व्यक्ति अवैध बालू चोरी कर रहे थे। वे लिफ्टर बोट के माध्यम से धसान नदी से बालू निकाल रहे थे। वन विभाग की टीम ने उन्हें रोकने की चेतावनी दी। इस पर आरोपी उत्तेजित हो गए और उन्होंने टीम को अभद्र गालियां दीं। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और पुलिस को सूचना देने पर बंदूकों व कट्टरों से फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए वन कर्मियों की टीम को वापस लौटना पड़ा। हमलावर लगातार पीछा करते रहे और फायरिंग जारी रखी।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार भारती और पुलिस क्षेत्राधिकारी रत्नेश सिंह ने स्थिति का जायजा लिया। खनिज अधिकारी (झांसी), वन क्षेत्र अधिकारी कृष्ण पाल द्विवेदी और लहचूरा थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा भी मौजूद थे। भारी पुलिस बल के साथ टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की। नामजद और अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई अवैध बालू खनन रोकने के प्रयासों का हिस्सा है। आगे की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें