फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में सनातन हिंदू एकता पदयात्रा: धीरेंद्र शास्त्री के ऊपर बरसाए पुष्प; बोले- घबराने की जरूरत नहीं

Mon, 25 Nov 2024 01:01 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

सनातन हिंदू एकता पदयात्रा आज झांसी पहुंच चुकी है। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री के ऊपर जेसीबी से पुष्प बरसा की गई। जहां सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पदयात्रा को लेकर धमकियों से घबराने की जरूरत नहीं।
विज्ञापन
धीरेंद्र शास्त्री के ऊप पुष्प वर्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा ने सोमवार सुबह मध्य प्रदेश से झांसी में प्रवेश किया। देवरी गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जेसीबी संग पहुंच गए। जेसीबी से पुष्प बरसाकर उनका स्वागत किया गया। पदयात्रा में भजन-कीर्तन करते हजारों श्रद्धालु शामिल थे।

विज्ञापन


पं.धीरेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं के बीच कहा कि पदयात्रा को लेकर धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने इन धमकियों को प्रायोजित करार दिया। कहा, जो लोग देश में वैमनस्यता फैलाना चाहते हैं, वह ऐसा कर रहे है। अगर ऐसी लोगों की बातों में उलझ जाएंगे तब अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकेंगे। पदयात्रा भदरवारा होते हुए मऊरानीपुर पहुंचेगी। यहां ग्रामोदय में रात्रि विश्राम होगा।

आगे कहा कि यात्रा को देखते हुए जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अफसर भी निगरानी कर रहे हैं। मऊरानीपुर- खजुराहो हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश को भी प्रतिबंधित किया गया है। इस वजह से वाहन चालकों को करीब पांच किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर काट कर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें