फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ 56 जोड़ों ने किया दांपत्य जीवन में प्रवेश

विज्ञापन
samuhik vivah at tehrauli - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
टहरौली। श्री सिद्धनाथ आश्रम में शनिवार को एक साथ 56 जोड़ों ने दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। उनकी शादी के साक्षी हजारों लोग बने। इस मौके पर वर-वधुओं को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से फनको मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ दिलवाने को कहा। दुल्हनों को जरूरत का सामान देकर विदा किया गया। इस मौके पर बारातियों का भी आयोजकों की ओर से स्वागत किया गया। सभी अतिथियों ने उनके सुखद दांपत्य जीवन के लिए कामना की।
विज्ञापन

इस मौके पर मऊरानीपुर के विधायक बिहारी लाल आर्य ने कहा कि सामूहिक विवाह के आयोजन से सामाजिक समरसता आती है। समाज में भाईचारा भी कायम रहता है। उन्होंने सभी वधुओं को एक-एक सिलाई मशीन दी। इन जोड़ों में सभी जाति के वर-वधू शामिल रहे। 56 दूल्हे घोड़ों पर सवार होकर बैंडबाजों के साथ राजीव गांधी विद्यालय से सिद्धनाथ आश्रम पहुंचे। आश्रम के तोरण द्वार पर पहुंचते ही त्यागीजी महाराज ने टीका एवं द्वार की रस्म अदा करवाई। नंदू रत्नाकररात को बेला की रस्म का निर्वहन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रागीलाल अहिरवार, शैलेंद्र प्रताप सिंह, रिंकू दीक्षित, पवन गौतम, दिनेश परिहार, वेद प्रकाश चतुर्वेदी, दिनेश सिंगर, सुनील गंधर्व, संजय खिरिया, दीपेंद्र यादव, राम सिंह पटेल आदि उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें