झांसी। श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के खेल प्रांगण में चल रहा
स्वतंत्रता सेनानी स्व. बाबू कालिका प्रसाद अग्रवाल स्मृति कबड्डी
टूर्नामेंट सेमरी ने जीत लिया।
कड़े मुकाबले में सेमरी की टीम ने
अजनारा की टीम पर 27 अंकों की बढ़त बना कर फाइनल मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि
बुंदेलखंड सेवा मंडल के महामंत्री नाथूलाल मट्ठा ने कहा कि खेल एक ऐसा
माध्यम है, जिसमें खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शक भी जोश और उत्साह में नजर
आते हैं।
विजेेता टीम को शील्ड व 5100 रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित
किया गया। उपविजेता टीम को ट्रॉफी व 3100 रुपए से पुरस्कृत किया गया।
निर्णायक मंडल में ज्ञान सिंह, बद्री प्रसाद, अशोक सिंह व नंदराम पाल रहे।
इस मौके पर नरोत्तम अग्रवाल, हरिशंकर, बाबूलाल, रामप्रकाश अग्रवाल,
सालिगराम राय, केके गुप्ता व राम सिंह मौजूद रहे। संचालन राजेश राय व आभार
जगदीश कौशल ने व्यक्त किया।