फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति की खरीद - फरोख्त थमी, सरकार को एक सप्ताह में लगी ढाई करोड़ की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण के कहर की वजह से संपत्तियों की खरीद-फरोख्त का कारोबार एकदम थम गया है। इससे सरकार को एक सप्ताह के भीतर ढाई करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा है। इक्का-दुक्का रजिस्ट्री हो रही हैं। इससे सब रजिस्ट्रार कार्यालय में दिन भर सन्नाटा पसरा रहता है।
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण की चपेट में आने की वजह से हाल ही में एक दस्तावेज लेखक और उसके पुत्र की मौत हो गई थी। इसके अलावा कई अन्य दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर, अधिवक्ता भी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इससे सहमे दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर व वकीलों ने खुद का लॉकडाउन लागू कर रखा है। वे अपने काम से दूरी बनाए हुए हैं। ऐसे में यहां दिन भर सन्नाटा ही पसरा रहता था। सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पहले जहां दिन भर पैर रखने को जगह नहीं होती थी, अब सन्नाटा रहता है। दिन में बमुश्किल दो-तीन रजिस्ट्रियां ही होती हैं। रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों को पहले से अप्वाइंटमेंट लेना पड़ रहा है। तय समय में जाकर उन्हें रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ रही है। इससे सरकार को रोजाना पैंतीस से चालीस लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें