फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर भड़के सपाइयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पूर्व मंत्री मनोज पांडेय की गिरफ्तारी का इलाइट चौराहे पर विरोध करते सपाई। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। लखनऊ से महोबा जाते समय पूर्व मंत्री मनोज पांडेय की गिरफ्तारी होने से नाराज समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा ने इलाइट चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष महावीर शरण भार्गव ने कहा कि पूरे प्रदेश में बदले की भावना से समाजवादियों पर जबरन कार्यवाहियां और उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रदेश में खासकर ब्राह्मण परिवारों को ही निशाना बनाया जा रहा है। इस अन्याय और अत्याचार को ब्राह्मण समाज अब बर्दाश्त नहीं करेगा। आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज एवं प्रबुद्ध समाज का सम्मान भाजपा में सुरक्षित नहीं बचा है।
विज्ञापन

इस मौके पार्टी के पूर्व प्रवक्ता शकील खान, यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष विश्व प्रताप सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष ऋषभ पाठक, जय भार्गव, शिवम यादव, सोहन चक्रवर्ती, अतुल दुबे, अक्षय पांडे, सौरव बबेले, स्वदेश यादव, गौरव सिंह, योगेश, भाऊ देव सिंह, सोहन चक्रवर्ती, गणेश सिंह, आशीष रायकवार व अभिषेक ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें