फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झांसी नगर निगम में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन... पुलिस ने लाठी पटककर खदेड़ा

Mon, 23 Dec 2024 01:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
सपाइयों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी में स्मार्ट सिटी में घोटाले का आरोप लगाते हुए नगर निगम के गेट पर ताला जड़कर सपाइयों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने लाठियां पटककर सपाइयों को खदेड़ दिया। इस पर सपाई धरने पर बैठ गए। बाद में नगर आयुक्त को सपा नेताओं ने ज्ञापन दिया। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह सपा नेताओं ने बिल्डिंग के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। सपा नेता आरोप लगा रहे थे कि स्मार्ट सिटी में नगर निगम प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और ताला खोलने के लिए सपा नेताओं से चाभी मांगने लगे। 

सपा नेताओं द्वारा चाभी न देने पर ताला तोड़कर गेट खुलवाया गया। इसके बाद पुलिस ने लाठियां पटक कर सपाइयों को खदेड़ा। फिर से सपा नेता धरने पर बैठ गए। बाद में नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें