फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी लक्ष्मी बाई के शौर्य को किया नमन

Fri, 19 Jun 2015 01:01 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर बृहस्पतिवार को नगर के विभिन्न समाजसेवी, धार्मिक, राजनीतिक व व्यापारिक संगठनों ने रानी लक्ष्मीबाई पार्क सहित विभिन्न स्थलों पर रानी की प्रतिमा व उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। दीप प्रज्ज्वलित कर उनके शौर्य को नमन किया।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मी बाई बलिदान दिवस समारोह समिति के सदस्यों ने रानी पार्क में जाकर महारानी लक्ष्मी बाई को पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर दीप भी जलाए गए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री उमा भारती, महापौर किरन वर्मा, विधायक रवि शर्मा, नीति शास्त्री, संतोष साहू समेत कई लोग उपस्थित रहे। एलवीएम में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद पं विश्वनाथ शर्मा ने किया। वहीं पूर्व सांसद डा. पं. विश्वनाथ शर्मा ने रानी झांसी के विवाह स्थल गणेश मंदिर में चल रहे महारानी लक्ष्मीबाई सभागृह के निर्माण कार्य के लिए दो लाख पचास हजार रुपये का दान चेक कमेटी के सचिव गजानन खानवलकर को सौंपा। इस अवसर पर उज्जवल देवधर, प्रभात सक्सेना, सुरेश खेर, सुबोध भागवत, अनिल करंदीकर आदि मौजूद थे। पूर्व सांसद ने अपने आवास मंगलम पर शक्ति स्वरूपा रानी झांसी की पूजा कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और आत्म सम्मान एवं देश प्रेम के अनुशरण करने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व सांसद को श्रीमंत की पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आचार्य हरीओम पाठक, गजानन खानवलकर आदि मौजूद रहे।
महाराष्ट्र समाज के तत्वावधान में गणेश मंदिर में दीपांजलि एवं पुष्पांजलि उल्का धाणेकर, राकेश पाठक, गजानन खानवलकर, अध्यक्ष बसंत मोघे, महिला समाज की सचिव वंदना पराडकर, मिलिंद देसाई, संजय तलवलकर, अनिल, पंकज देवधर, प्रसन्ना कनाडे आदि ने अर्पित की। वक्ताओं ने रानी के जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन उज्जवल देवधर ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री उमा भारती मौजूद रहीं।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस क मेटी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, अनिल झा, नीता अग्रवाल, सरला, ओम प्रकाश राय, अरविंद पटेल, मनीराम कुशवाहा आदि ने लक्ष्मीबाई पार्क में दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि दी।
जिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में शंकर सहाय भवन कलेक्ट्रेट परिसर में हुए कार्यक्रम में रानी की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष रमेश कुमार यादव, राम लखन बिलगैया, तेज सिंह गौर, विकास कुमार मिश्रा, सचिव केपी श्रीवास्तव, आनंद चौरसिया, मनोज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष केशव कांत शर्मा के नेतृत्व अधिवक्ताओं ने तहसील से पैदल मार्च कर लक्ष्मीबाई पार्क में दीप प्रज्वलित किए। इस अवसर पर साधना सिंह सेंगर, विनोद कोरिया, सुरेश चंद्र टिकरया, पुरुषोत्तम नायक, कमल किशोर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
नार्थ सेंट्रल रेलवे मैंस यूनियन के मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष एस के श्रीवास्तव, एचएस चौहान, मनोज जाट, हरीराम प्रजापति, संजय जायसवाल, केके त्रिपाठी आदि ने रानी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इधर जय श्री बाला जी सर्व समाज सेवी संस्था के राकेश कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा, मिथुन ठाकुर आदि ने, बहुजन समाज पार्टी के सीताराम कुशवाहा, आनंद साहू, चंद्रभान आदिम, नासिर खान, राकेश विश्वकर्मा, सुशीला दुबे, जय पाल अहिरवार, राम सेवक मौर्य आदि ने लक्ष्मीबाई पार्क में दीप प्रज्ज्वलित किए।
सीपरी बाजार स्थित शिवाजी सभागार में महाराष्ट्र समाज के तत्वावधान में लक्ष्मीबाई को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अरुण नेमावरकर आदि मौजूद रहे।
जय गौ माता समिति एवं योग समिति महारानी लक्ष्मीबाई पार्क के संयुक्त तत्वावधान में लक्ष्मीबाई पार्क में पुष्पांजलि दी गई। इस मौके पर मुरारी लाल गुप्ता, प्रदीप सरावगी, सौरभ रावत भांजे, मनमोहन गेड़ा, जय प्रकाश साहू चंद्रकांत लखेरा आदि मौजूद रहे।
स्टील मेटल और इंजीनियरिंग वर्कर्स फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में काशाना ए हैदर में बलिदान दिवस मनाया। इस अवसर पर सैयद शहनाह हैदर आब्दी, हाजी मास्टर सज्जाद अली, राहत हुसैन, हैप्पी चावला, डा. शुजाअत हैदर जाफरी आदि मौजूद रहे।
युवा सामाजिक संस्था के कार्यालय में दीपक निम, जितेंद्र करौसिया, शैली चौहान, संदीप पहलवान ने, राष्ट्रीय निषाद केवट महासभा के द्वारिका प्रसाद निषाद, संतोष रायकवार, विश्वनाथ निषाद ने, वार्ड नंबर 60 में विकास पुरी गोस्वामी, हरीमोहन साहू, मोहन सोनी, अजय कांत पाठक ने, सारथी सामाजिक संस्थान के अमरनाथ गुप्ता, राजेंद्र, वंदना, पूजा गुप्ता ने सर्व नगर स्थित कार्यालय में, राष्ट्रीय समाज एकता पार्टी के सुशील सविता, राजेश दिवाकर, दालचंद्र प्रजापति, गीता हयारण ने जिला कार्यालय में,  अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के राकेश करौसिया, सचिन वाल्मीकि, नरेंद्र वाल्मीकि, राजेंद्र खरे, जगदीश प्रसाद वाल्मीकि आदि ने, वसुधैव कुटुुंबकम समाज सेवी संस्था के अमित चिरवरिया, मुदित चिरवरिया, रमेश चक्रवर्ती, कौशल किशोर सिंह गुर्जर ने, राजा भइया यूथ बिग्रेड के बुंदेलखंड प्रभारी डा. मधुपाल सिंह, लाखन सिंह, विकास साहू, सुशील राजावत, फरहद खान आदि ने, श्री मानिक लाल मनके स्मृति शिक्षा प्रसार समिति के बीएल भाष्कर, रुबी सेन आदि ने, यूथ वेलफेयर सोसायटी के अरविंद वशिष्ठ, संतोष झां, राकेश अमरया, सुशील मौर्य, रमाकांत राजपूत ने रानी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि एवं दीपांजलि अर्पित की।  आवास विकास नंदनपुरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार यादव, हरीमोहन साहू, राजेंद्र तिवारी, शैलेश भाटिया, अशोक यादव, देव कुमार वाजपेई, सतीश जैन आदि ने शिवपुरी से आए बलिदानी यात्रा का आवास विकास तिराहा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इधर एसवीएन ग्रुप आफ एजुकेशन के तत्वावधान में छात्र छात्राओं ने रानी झांसी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर रामजी यादव, दीक्षा कुशवाहा, निशा खान, पुनीत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें