फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्रशिक्षण से गैरहाजिर 62 मतदान कर्मियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। लोकसभा चुनाव के प्रशिक्षण से गैरहाजिर 62 कर्मियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने वेतन रोकने के आदेश कर दिए हैं। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एफआईआर भी कराई जाएगी। प्रभारी अधिकारी कार्मिक जुनैद अहमद ने बताया कि चुनाव की ट्रेनिंग से गैरहाजिर रहे कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वेतन रोकने के आदेश करके जवाब तलब किया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन



मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण 10 से 15 तक
प्रभारी अधिकारी कार्मिक जुनैद अहमद ने बताया कि अब मतदान कर्मियों को ट्रेनिंग 10 से 15 मई के बीच दी जाएगी। इसमें पीठासीन अधिकारी के साथ-साथ मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय शामिल होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें