फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस स्मृति दिवस पर याद किए गए शहीद पुलिसकर्मी

विज्ञापन
पुलिस लाइन में बुधवार को शहीद स्मारक पर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि देते आईजी सुभाष सिंह वघ
विज्ञापन
झांसी। पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर शहीद पुलिसकर्मियों की शहादत को याद किया गया। उनकी याद में पुलिस अफसरों ने पुलिस लाइन में स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित किए। जवानों ने शस्त्र को झुकाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी शहादत याद करके पुलिस जवान भी भावुक हो उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान आईजी सुभाष सिंह बघेल ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाए। शहादत देने वाले पुलिसकर्मियों को याद करते हुए आईजी ने कहा कि अनुशासन एवं समर्पण की भावना के साथ काम करते हुए इन शहीद कर्मियों ने अपना कर्तव्य पालन करके पुलिस बल का नाम ऊंचा किया। अपनी शहादत देकर इन पुलिसकर्मियों ने मिसाल पेश की। आईजी ने नए रंगरूटों को सेवाभाव को सर्वोपरि रखने की नसीहत भी दी है। इस अवसर पर पिछले वर्ष एक सितंबर से 9 अगस्त 2020 के बीच शहीद हुए पुलिसकर्मी देवेंद्र मिश्रा, अनूप सिंह, महेश यादव, नेबू लाल, जितेंद्र पाल सिंह, सुल्तान सिंह, राहुल कुमार एवं बबलू कुमार को फूल अर्पित किए गए। इस मौके पर एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी ग्रामीण राहुल मिठास, एसपी जीआरपी आशीष तिवारी, प्रतिसार प्रभारी रामजीत यादव समेत सभी क्षेत्राधिकारी एवं अन्य पुलिस अफसर मौजूद रहे।
शहीद सुल्तान सिंह की पत्नी का लखनऊ में सम्मान
झांसी। चर्चित बिकरू कांड में शहीद हुए झांसी निवासी सिपाही सुल्तान सिंह की पत्नी उर्मिला सिंह को पुलिस स्मृति दिवस पर लखनऊ में सम्मानित किया गया। मऊरानीपुर व भोजला गांव निवासी आरक्षी सुल्तान सिंह पिछले महीनों में बिकरू गांव में अपराधी विकास दुबे की ओर से हुई गोलीबारी में शहीद हो गए थे। उनके परिजन सीपरी बाजार में ही निवास करते थे। शहीद दिवस के मौके पर उनके परिजनों को लखनऊ बुलाया गया। सीएम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उनको सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें