फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हाईवे पर नहीं बढ़ी सुरक्षा, बढ़ने जा रहा है टोल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से भले ही हाईवे पर सुरक्षा के उपायों में कोई खास बढ़ोतरी नहीं की गई है, लेकिन टोल टैक्स की दरें जरूर बढ़ाई जा रही हैं। नई दरें 31 मार्च की रात 12 बजे से प्रभावी हो जाएंगी। इसके साथ ही वाहन चालकों के लिए सफर और महंगा हो जाएगा।
एनएचएआई की ओर से टोल टैक्स की दरों में प्रत्येक वित्तीय वर्ष की शुरुआत में बढ़ोतरी की जाती है। इस बार भी वृद्धि की जा रही है। सभी टोल नाकों पर 31 मार्च की रात 12 बजे से नई दरों के मुताबिक टोल टैक्स की वसूली की जाने लगेगी। हालांकि, टोल टैक्स बढ़ाकर वाहन चालकों की जेब पर बोझ तो बढ़ाया जा रहा है, परंतु हाईवे पर सुरक्षा में कोई खास बढ़ोतरी नहीं की गई है। सबसे बड़ा खतरा डिवाइडर के अवैध कट बने हुए हैं। जगह-जगह अवैध कट होने की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके अलावा समय-समय पर होने वाली सड़कों की मरम्मत की वजह से वे ऊंची होती जा रही है, जबकि डिवाइडर की ऊंचाई नहीं बढ़ रही है। इससे हाईवे पर कई स्थानों पर डिवाइडर महज तीन-चार इंच ही ऊंचे रह गए हैं, जिन पर चढ़कर वाहन आसानी से आर-पार हो जाते हैं और ये सड़क पर सरपट दौड़ती गाड़ियों के लिए खतरा बन जाते हैं। बावजूद, ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

000000
झांसी से सटे टोल नाकों पर यह होंगी नई दरें
वर्तमान में कानपुर रोड पर स्थित सेमरी टोल प्लाजा पर चौपहिया वाहनों से एक ओर की यात्रा के 100 रुपये और दोनों ओर के 145 रुपये वसूले जाते हैं। 31 मार्च के बाद यह दरें 125 और 185 हो जाएंगी। इसी प्रकार एट टोल प्लाजा पर 120 और 180 की जगह 125 और 185 रुपये वसूल किए जाएंगे। जबकि, शिवपुरी रोड पर रक्सा टोल प्लाजा पर चौपहिया वाहनों से एक ओर का टोल 130 और दोनों ओर का 190 रुपये लिया जाता है। एक अप्रैल से दोनों ओर के टोल में पांच रुपये की वृद्धि हो जाएगी। वहीं, दतिया के डगरई में टोल की दरें 140 व 210 की जगह 145 व 215 रुपये हो जाएगी। बबीना में 115 व 175 की जगह 120 व 180 रुपये वसूले जाएंगे। इसके आगे वीघाखेत टोल प्लाजा पर चौपहिया वाहनों से एक ओर का टोल 85 की जगह 90 रुपये लिया जाएगा।
विज्ञापन

000000
प्रत्येक वित्तीय वर्ष में टोल टैक्स की दरें संशोधित की जाती हैं। इस बार इनमें मामूली बढ़ोतरी की जा रही है। नई दरें 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद लागू हो जाएंगी। - सुनील जैन, परियोजना प्रबंधक - एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें