झांसी। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अनिरुद्ध कुमार ने सोमवार को सतर्कता और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
रेल संरक्षा सुनिश्चित करने, सतर्कता एवं सजगता के साथ कार्य करने तथा गाड़ी संचालन के दौरान सामने आई अनियमितताओं पर त्वरित कार्रवाई कर सुरक्षित रेल संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले इन कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र के साथ 1,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
संरक्षा पुरस्कार पाने वाले कर्मचारियों में संजीव शर्मा, गुड्स ट्रेन मैनेजर (झांसी) शुभम मीना, गुड्स ट्रेन मैनेजर (झांसी) अंकित मिश्रा, गुड्स ट्रेन मैनेजर (झांसी) अशोक कुमार, कांटेवाला (मुरसरा) कामता प्रसाद कुंभार, कांटेवाला (टेहरका) राजू कुशवाह, सतीश चौधरी, लोको पायलट मेल (झांसी) नीरज वर्मा, सहायक लोको पायलट (झांसी) चेतन साहू और वरिष्ठ सहायक लोको पायलट (झांसी) नौशाद अली शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक नंदीश शुक्ल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अतुल यादव एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन उपस्थित रहे।