फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड से गायब रहने वाले सफाई कर्मचारियों का कटेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर आयुक्त ने सख्ती की है। अब वार्ड से बिना बताए गायब रहने वाले सफाई कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा। इसके अलावा लगातार गायब रहने वाले सफाई कर्मचारियों की सूची भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

सफाई को लेकर आए दिन नगर निगम के पास शिकायतें पहुंचती हैं। पार्षद भी सफाई कर्मचारियों की गैरहाजिरी को लेकर लगातार शिकायत पत्र दे रहे हैं। इसे लेकर नगर आयुक्त अवनीश राय ने सख्ती करने के निर्देश दिए हैं। सफाई निरीक्षकों को प्रतिदिन वार्डों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देनी होगी, जिसके आधार पर गायब रहने वाले सफाई कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा। लगातार गायब रहने वाले कर्मचारियों की सूची भी तैयार की जा रही है। नगर आयुक्त अवनीश राय ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को एक बजे तक वार्ड में रहने के निर्देश हैं। इस समय में गायब मिलने पर सफाई कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा।
सफाई कर्मचारियों ने शुरू किया धरना
बुधवार से नगर निगम में विभिन्न समस्याओं को लेकर सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन और धरना शुरू कर दिया है। पहले दिन महानगर अध्यक्ष सुरेश ठेेकेदार की अध्यक्षता में कमलेश, अजय, अमित, बृजकिशोर, मीना, फूलवती व सुमन अनशन पर बैठे। इस मौके पर सफाई कर्मचारियों ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी सफाई कर्मियों की मांगों पर गौर नहीं कर रहे हैं। इसे लेकर 29 जनवरी को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 30 जनवरी से काम बंद हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर अशोक प्याल, कुंदनलाल, मुन्नालाल करौसिया, सुभाष माते, नरेश डागौर, रामजीशरण करौसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें