फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर सामान, हरेक परेशान

Sat, 13 Apr 2019 01:30 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
atikirman, in jhansi - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
महानगर की सड़कों पर अवैध रूप से कब्जा कर धड़ल्ले से व्यापार हो रहा है। फुटपाथी ही नहीं बल्कि दुकानदार भी सड़कों पर सामान फैलाकर व्यापार कर रहे हैं। शहर की प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण होने से जाम की समस्या आम है। पिछले माह नगर निगम ने अभियान की शुरूआत की थी और दुकानदारों को तीन दिन में सड़कों पर फैले सामान को हटाने की चेतावनी दी थी, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा।  
विज्ञापन


महानगर में सीपरी बाजार, बड़ाबाजार, सुभाष गंज, आंतिया तालाब, सराफा बाजार, न्यू रोड सहित अन्य सड़कें अतिक्रमण से पटी हुईं हैं। आलम ये है कि दुकानों को छोड़कर सड़कों पर दुकानदारी हो रही है। ऊपर से फुटपाथी दुकानदार बचे खुचे स्थान पर कब्जा कर रखे हैं। इस कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। खासकर स्कूल की छुट्टी के वक्त। तेज धूप में फंसे वाहनों में सवार स्कूली बच्चों का बुरा हाल हो जाता है। लेकिन, इस ओर न ही पुलिस प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही नगर निगम प्रशासन।

जबकि, पिछले माह फिल्टर रोड पर चलाए गए अभियान के बाद अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने सड़कों पर कब्जा कर व्यापार करने वालों को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन, अब तक नगर निगम की टीम की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन



सुभाष गंज में टूटे नियम, भारी वाहनों का प्रवेश
सुभाष गंज में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्वाइंट पर होमगार्डों को तैनात किया गया था तथा जाम की स्थिति से निपटने के लिए वन-वे की व्यवस्था की गई थी। मौजूदा समय में कुछ प्वाइंट पर ही होमगार्ड तैनात किए जा रहे हैं जो कि नियमों का पालन करा पाने में असमर्थ हैं। यही कारण है कि दिन के वक्त भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक होने के बावजूद धड़ल्ले से एंट्री मिल रही है।


आंतिया तालाब पर नहीं असर
आंतिया तालाब की सड़कों पर लोहे का व्यापार धड़ल्ले से होता है। यह ऐसी सड़क है जहां नगर निगम के अधिकारी भी अभियान चलाने में दिलचस्पी नहीं लेते। जबकि, इस सड़क पर लोहे का सामान के साथ-साथ भारी वाहनों की कतार लगी रहती है, जिससे दुर्घटना की भी संभावना रहती है।


सीपरी बाजार में लगने लगा जाम
सीपरी बाजार में फ्लाईओवर के नीचे आवास विकास की ओर जाने वाली सर्विस लेन का निर्माण नगर निगम की ओर से कराया जा रहा है। इस कारण, सीपरी की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को एक तरफ से ही निकाला जा रहा है। दूसरी ओर वन-वे व्यवस्था के तहत कुछ वाहन आर्य कन्या इंटर कॉलेज से होकर कच्चे पुल के रास्ते चित्रा चौराहे तक पहुंचते हैं। दोनों रास्तों पर अतिक्रमण होने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है।


बस स्टैंड पर सारे नियम ध्वस्त
बस स्टैंड पर बसों की आवाजाही के कारण यहां सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हैं। ऊपर से तिपहिया वाहन और फुटपाथी दुकानदारों ने इस क्षेत्र का हाल बेहाल कर रखा है। रोजाना बस स्टैंड की ओर आने और जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें