झांसी सदर सीट से समाजवादी पार्टी को छोड़कर बाकी सभी प्रमुख दलों को विधानसभा में प्रतिनिधित्व मिल चुका है। यहां से सात बार कांग्रेस, छह बार भाजपा, एक बार बसपा और एक बार जनता पार्टी जीती है। एक चुनाव निर्दलीय के नाम भी रहा।
झांसी सदर सीट से जीत हासिल करना समाजवादी पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है। अब एक बार फिर चुनावी शंखनाद हो चुका है। सभी दल मैदान में हैं। जनता किसे लखनऊ में पहुंचाएगी, यह आने वाला वक्त ही बताएगा।
अब तक का रिकार्ड
-----------------
2012- रवि शर्मा (भाजपा), कैलाश साहू (बसपा), 2007- प्रदीप जैन (कांग्रेस), 2004- प्रदीप जैन (कांग्रेस), 2002- रमेश शर्मा (बसपा), 1996- रवींद्र शुक्ला (भाजपा), 1993- रवींद्र शुक्ला (भाजपा), 1991- रवींद्र शुक्ला (भाजपा), 1989- रवींद्र शुक्ला (भाजपा), 1985- ओपी रिछारिया (कांग्रेस), 1980- राजेंद्र अग्निहोत्री (भाजपा), 1977- सूर्यमुखी शर्मा (जेएनपी), 1974- बाबूलाल तिवारी (कांग्रेस), 1969- जगमोहन वर्मा (बीकेडी), 1967- यू नारायण (कांग्रेस), 1962- लखपतराम शर्मा (निर्दलीय), 1957- आत्माराम गोविंद खेर (कांग्रेस), 1951- आत्माराम गोविंद खेर (कांग्रेस)।
दावा, इस बार जीतेगी सपा
मुख्यमंत्री द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बलबूते इस बार के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी झांसी सीट से जीत हासिल करने में कामयाब होगी। मुख्यमंत्री का झांसी नगर के विकास पर विशेष फोकस रहा है। यही वजह है कि जनता का रुझान सपा की ओर है।
- डा. चंद्रपाल सिंह यादव, सपा सांसद
झांसी विधानसभा क्षेत्र
जनसंख्या - 5,49,431 (2,88,408 पुरुष व 2,61,023 महिला)
मतदाता - 3,96,911 (2,14,159 पुरुष व 1,82,732 महिला)