फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
बाइक सवार की हादसे में मौत। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

झांसी। थाना चिरगांव क्षेत्र में बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए खरीदारी करने चिरगांव आया था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। शादी की तैयारियों में लगे रिश्तेदार भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
थाना चिरगांव के सुलतानपुर गांव निवासी सौरभ (19) की रिश्तेदारी में मंगलवार को शादी थी। सोमवार की शाम वह खरीदारी करने चिरगांव आए थे। अभी वह रामनगर पुल के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। खबर पाकर शादी की तैयारियों में लगे परिजन व रिश्तेदार मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। बताया गया है कि 11 माह पहले सौरभ की शादी हुई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार पहिया की टक्कर से हलवाई की मौत
झांसी। जालौन जिले में सड़क हादसे में घायल हलवाई की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौैरान मौत हो गई। उरई के कालपी चुंगी निवासी राजकुमार गोहन के एक होटल में हलवाई थे। सोमवार की शाम वह होटल के बाहर खडे़ थे, तभी एक चार पहिया गाड़ी ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें