फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पटरी से उतरी हुई सचखंड एक्सप्रेस की चाल, आई 20 घंटे की देरी से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। ट्रेनों की लेटलतीफी का क्रम लगातार बना हुआ है। खासतौर पर दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों का हाल बुरा बना हुआ है। स्थिति यह है कि सचखंड एक्सप्रेस सोमवार को 20 घंटे की देरी से यहां पहुंची। इसके अलावा अन्य ट्रेनों ने भी यात्रियों को घंटों इंतजार कराया।

कोहरे की वजह से दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों की चाल लगातार पटरी से उतरी हुई है। सोमवार को बंगलुरु राजधानी एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से यहां पहुंची। जबकि, शताब्दी एक्सप्रेस ने यात्रियों को एक घंटे इंतजार कराया। इसके अलावा जीटी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से यहां आई। सदन एक्सप्रेस के यात्री ढाई घंटे तक इंतजार करते रहे। इसके अलावा अन्य ट्रेनों ने भी यात्रियों को खूब इंतजार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दरम्यान स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ भी खूब जमा रही। ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्रियों में मारामारी की स्थिति बनी रही। स्लीपर कोचों में भी अनारक्षित यात्री बैठे नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें