फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से लौट रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। थानाक्षेत्र कोतवाली के अंतर्गत ग्राम कुरैचा बांध के पास शादी से लौट रहे एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई। शनिवार को स्थानीय लोगों को खून से लथ-पथ शव मिला तो हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में मृतक के पुत्र रूप सिंह की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर जब स्थानीय लोग कुरैचा बांध के पास से गुजरे तो उन्हें खून से लथपथ एक ग्रामीण पड़ा दिखाई दिया, पास जाकर देखा उसके सिर में गोली के निशान थे और उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मऊरानीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त करने पर उसकी पहचान मैथलीशरण यादव उम्र 45 वर्ष निवासी रेवरन खिरक थाना कटेरा के रुप में हुई। परिजनों से पूछताछ करने पर बताया कि मैथलीशरण 27 जून को अपनी ससुराल गया हुआ था। जहां से वापस अपने घर आ रहा था, तभी उसकी गोली मार कर हत्या कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के पुत्र रूप सिंह निवासी रेवरन खिरक थाना कटेरा की तहरीर पर पुलिस ने बृजेंद्र यादव पुत्र राजाराम, अरविंद पुत्र राजाराम निवासी मोहल्ला पुरानी बैलाई मऊरानीपुर, अज्जू अहिरवार पुत्र मनोज, रामपाल पुत्र लखनपाल निवासी मोहल्ला शिवगंज मऊरानीपुर एवं हरिरामपाल पुत्र टिल्लू पाल निवासी मोहल्ला परवारीपुरा मऊरानीपुर के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें