फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण रूपी आतंकवाद से लड़ने के लिए मोदी का साथ दें - उमा भारती

Wed, 12 Oct 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
politics news jhansi - फोटो : demo pic
विज्ञापन
केंद्रीय जल संसाधन एवं नदी विकास मंत्री उमा भारती ने मंगलवार को यहां कहा कि आतंकवादी रूपी रावण से लड़ने के लिए देशवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ दें।
विज्ञापन

 सदर बाजार में दशहरा समारोह के दौरान उमा भारती ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में आतंकवाद को जड़ से समाप्त करना है। देश में अमन चैन बनाने की कोशिश हो रही है। इससे पहले उमा भारती दतिया गईं और मां पीतांबरा देवी के दर्शन किए। वहां से लौटकर गणेश बाजार स्थित गणेश मंदिर में गणेश जी और लक्ष्मी गेट बाहर स्थित मां काली के दर्शन किए। इसके बाद वह सीधे सदर बाजार स्थित जिमखाना मैदान में पहुंचीं और दशहरा समारोह में शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें