फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही अपने पैरों पर खड़ा होगा रूपा धमना

Sun, 24 May 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर (झांसी)। मंगलवार शाम भीषण अग्निकांड में तबाह हुए 84 परिवारों ने फिर उठ खड़े होने का जज्बा दिखा है। पीड़ित परिवार के लोग अग्नि में जले अपने घर का मलबा साफ करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन



जिलाधिकारी अनुराग यादव ने अग्निकांड के मलवे को हटाने के लिए ग्राम प्रधान नारायण सिंह यादव को 25 हजार रुपये दिए थे, उसके बाद मलवे की सफाई का कार्य प्रारंभ हो गया। शासन से प्राप्त चेकों को खातों में डालने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। पीड़ितों को बैंक से पैसा मिलते ही क्षतिग्रस्त हुए मकानों की मरम्मत व निर्माण का कज्ञर्रू शुरू हो जाएगा। विधायक डा. रश्मि आर्य, राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव व अन्य लोगों द्वारा दिए गए राशन, कपड़ा व बर्तन मिलने के बाद पीड़ित परिवार अपनी दिनचर्या सामान्य होने लगी है।


शनिवार को पीड़ितों ने अपने घरों का मलबा हटाना शुरू कर दिया। शासन, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों द्वारा मिले सहयोग के प्रति वह संतुष्ट हैं। गांव स्थितियां की धीरे - धीरे सामान्य होती नजर आ रही है। विधायक प्रतिनिधि दीपक कठिल ने बताया कि विधायक डा. रश्मि आर्य द्वारा चलाया गया तीन दिवसीय लंगर शनिवार को समाप्त हो गया। आवश्यकता महसूस होने पर उसे बढ़ा दिया जाएगा। कुछ पीड़ित जनों ने लाभार्थी सूची में नाम छूटने की शिकायत की थी, इस पर विधायक ने पुन: सर्वे कराने की बात कही है।
विज्ञापन



इधर, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष जयशंकर देवलिया के नेतृत्व में समाज के लोगों ने गांव में जाकर लोगों को भोजन सामग्री वितरित की। इस मौके पर आलोक व्यास, संजय दीक्षित, अमित नायक, आशू भारद्वाज, बीनू शर्मा, संदीप पटसारिया, मनीष खेवरिया आदि शामिल रहे।


कैसे होगा बेटी का विवाह
आंखों में अश्रु भरे रूपा धमना निवासी मुन्नी देवी को अपनी बेटी की शादी की चिंता सताए जा रही है। उसने बताया कि बेटी की शादी दतिया मप्र के भांडेर पर्थरा में तय हुई है। शादी के लिए घर में रखे तीन लाख रुपये जल कर राख हो गए। अब बेटी का विवाह कैसे हो, इसकी चिंता सताए जा रही है। वहीं, ग्राम निवासी मानवेंद्र पुत्र महाराज सिंह का अग्निकांड ने सब कुछ छीन लिया। उसके परिवार को रिश्तेदारों से कपड़े उधार मांग कर पहनने पड़ रहे हैं। लाभार्थी सूची में नाम दर्ज न होने के कारण उसे प्रशासन से मदद नहीं मिली। उसके सामने खाने व सोने की व्यवस्था की चुनौती बनी हुई है।

व्यापारी नेता ने दी 51 हजार की मदद
व्यापारी नेता राजीव राय ने शनिवार को ग्राम रूपा धमना जाकर अग्निकांड पीड़ितों को सांत्वना दी। उन्होंने अपने पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम निवासी बृजकिशोर विश्वकर्मा की पुत्री प्रियंका को 51 हजार रुपये की मदद प्रदान की। बृजकिशोर का मकान अग्निकांड में जल कर राख हो गया था। उसकी पुत्री का विवाह 16 जून को होना है। अग्निकांड में पूरी संपत्ति जल कर राख होने के कारण परिवार को बेटी के विवाह की चिंता सताने लगी थी। इस मौके पर एसडीएम अमित कुमार, प्रेमनारायण सिंह यादव, भारत भूषण त्रिपाठी, दीपू मोदी, गिरवर सिंह यादव, महरूप सिंह, लोकेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें