1 जून से शुरू हुई 200 यात्री ट्रेनों में 29 जून से तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू होने जा रही है। ट्रेनों में आम टिकट बुकिंग के साथ-साथ तत्काल टिकटों के नियमों में भी रेलवे ने बदलाव किया है। 31 मई से 120 दिन पहले रेल आरक्षण सेवा बहाल होने के साथ ही तत्काल टिकटों की बुकिंग का भी ऐलान कर दिया था। अब यात्री 29 जून से ट्रेन में तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे। इसके साथ ही तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान नए नियम भी बनाए गए हैं। रेलवे ने अपने सॉफ्टवेयर में बदलाव किया है। इसका असर स्टेशन पर रिजर्वेशन की प्रक्रिया में भी देखने को मिलेगा। इससे बुकिंग में ज्यादा समय नहीं लगेगा। यात्री के फॉॅर्म की जानकारी आसानी से चेक की जा सकेंगी। तत्काल टिकट बुक करने के लिए यात्री को अपना पहचान पत्र देने के साथ रेलवे की ओर से दिए जाने वाले एक फॉर्म को भी भरना होगा। रेलवे के अनुसार तत्काल टिकट की बुकिंग के लिए भरा जाने वाला फॉर्म सादा होगा। इसे आसानी से 70 सैकेंड में भरा जा सकता है। इससे टिकट की बुकिंग भी जल्दी हो जाएगी। साथ ही यात्रियों के विवरण का मिलान करने में भी अतिरिक्त समय बर्बाद नहीं होगा।