फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुक रुक कर मिला पानी, सबसे आखिर में सीपरी बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में पांच दिन से चल रही पानी की समस्या के कारण शनिवार को भी लोगों को जूझना पड़ा। दिन भर रुक- रुक कर विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति की गई। सबसे अंत में सीपरी बाजार क्षेत्र में रात आठ बजे के बाद पानी पहुंचा। उधर, महापौर और सदर विधायक ने बबीना स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

माताटीला बांध से आई पानी की पाइप लाइन टूटने के बाद से सोमवार से जलापूर्ति बिगड़ी हुई है। बबीना स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से 110 एमएलडी पानी की जगह अभी तक 90 एमएलडी पानी की आपूर्ति हो रही है, इस कारण महानगर में सभी स्थानों पर पानी नहीं पहुंच पा रहा है। शनिवार को भी यही समस्या रही, इस कारण अलग-अलग क्षेत्रों को रुक-रुककर पानी की आपूर्ति की गई। कई स्थानों पर फिर भी पानी नहीं पहुंचा। पानी वाली धर्मशाला क्षेत्र में यही स्थिति रही।
उधर, शनिवार को महापौर रामतीर्थ सिंघल, विधायक रवि शर्मा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने बबीना स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। यहां पर बताया गया कि अभी 92 एमएलडी पानी छोड़ा जा रहा है, क्योंकि पाइप लाइन में एअर होने के कारण दिक्कत आ सकती है। पूरा 110 एमएलडी पानी देर रात तक छोड़ा जाएगा। सोमवार से जलापूर्ति पूरी क्षमता से होगी और आम दिनों की तरह ही सभी जगह पानी पहुंचेगा। इससे पहले विधायक ने पानी नहीं आने पर अफसरों को आड़े हाथों लिया और जल्द से जल्द लाइन दुरुस्त करने के निर्देश दिए। आवास विकास कॉलोनी में पानी नहीं आने के बारे में विधायक ने अफसरों से जानकारी मांगी, लेकिन पानी में प्रेशर नहीं होने के कारण अधिकारियों ने असमर्थता जाहिर की।
विज्ञापन

जल निगम के अधिशासी अधिशासी अभियंता एके गुप्ता ने बताया कि सभी फाल्ट सही कर लिए गए हैं। पाइप लाइन से एअर निकालने के लिए भी सभी प्वाइंट चेक कर लिए गए हैं। रात में पूरी क्षमता से पानी छोड़ा जाएगा। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी पानी पहुंचने में कोई समस्या नहीं होगी। इस मौके पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह और जल निगम के अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें