फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पाती छात्रों से मांगा जवाब

Mon, 25 Apr 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bu, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में नशे में धुत होकर उत्पात मचाने वाले पांच छात्रों से जवाब तलब कर लिया गया है। उन्हें 30 अप्रैल तक कारण बताने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहने वाले बीटेक, बीएससी-एजी के पांच छात्र परिसर से बाहर गए हुए थे। कुछ देर बाद वह शराब के नशे में लॉ विभाग के बगल वाला गेट खुलवाने की जिद करने लगे। गेट न खुलने पर छात्र विश्वविद्यालय के मेन गेट से दाखिल होकर मेस पहुंच गए। वहां पहुंचकर छात्रों मेस कर्मचारियों के साथ गाली गलौज शुरू कर दी।

इस बीच हॉस्टल के वार्डन ने कुलानुशासक को फोन कर मामले की सूचना दी। बाद में समझाने पर छात्र हॉस्टल में पहुंच गए। प्रॉक्टर प्रो. एमएल मौर्या ने आरोपों छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को 30 अप्रैल तक जवाब देने को कहा गया है। प्रॉक्टर का कहना है कि संतोषजनक जवाब न आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें