फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुचि, दीपिका, साहिबा ने किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
run - फोटो : demo
विज्ञापन
राजकीय पालीटेक्निक के मैदान में चल रहे क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में घाटमपुर, कानपुर और झांसी के खिलाड़ी छाए रहे। इनमें रुचि गुप्ता, दीपिका यादव, साहिबा परवीन ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो में राजकीय महिला पालीटेक्निक चरखारी की दीपिका यादव ने पहला, झांसी की राधा देवी चौहान ने दूसरा, नीतू ने तीसरा, जेवलिन थ्रो में राजकीय महिला पालीटेक्निक झांसी की अनामिका ने पहला, राम देवी राम दयाल पालीटेक्निक कानपुर की रुचि गुप्ता ने दूसरा, लंबी कूद में राम देवी राम दयाल पालीटेक्निक कानपुर की रुचि गुप्ता ने पहला, झांसी की सुप्रिया मिश्रा ने दूसरा, महोबा की रानी ने तीसरा, ऊंची कूद में कानपुर की रुचि गुप्ता विजयी रहीं। इसमें दूसरे नंबर में साहिबा परवीन रहीं। बैडमिंटन के एकल वर्ग में साहिबा परवीन ने चरखारी की दीपिका को हराया। पुरुष वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के डिस्कस थ्रो में फर्रुखाबाद के हरेंद्र कुमार ने पहला, ललितपुर के पुष्पेंद्र निरंजन ने दूसरा, जैवलिन थ्रो में घाटमपुर के सैफ अली ने पहला, झांसी के ऋषभ राय ने दूसरा, जैवलिन थ्रो विकलांग वर्ग में कानपुर के चंदन प्रजापति ने पहला, झांसी के दीपनारायण ने दूसरा और घाटमपुर के कुणाल सिंह ने तीसरा स्थान पाया।
खेलकूद प्रतियोगिता में 26 पालीटेक्निक संस्थाओं के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। संस्था के पुस्तकालय में आधुनिक जीवन में स्मार्ट फोन शिक्षा का बेहतर माध्यम है विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें पक्ष में प्रकाश प्रताप गिरी राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज सरसई राठ ने पहला, विपक्ष में सूरज कुमार राजकीय पालीटेक्निक  कॉलेज झांसी ने जीत हासिल की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक इं. शैलेंद्र प्रताप चौधरी, विनोद त्रिपाठी, अनुरोध कुमार, एमबी शुक्ला, आरके गुप्ता, गरिमा सिंह, हरिकांत भास्कर, जेएल वर्मा, एलएस यादव, एमबी शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें