फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सुभाषगंज के कारोबारी से हड़पे लिए 52.13 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सुभाषगंज निवासी एक कारोबारी से ग्वालियर के जालसाज ने करीब 52.13 लाख रुपये हड़प लिए। पैसा मांगने पर जालसाज अब कारोबारी को जान से मार डालने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

सुभाषगंज निवासी जुगुल किशोर ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले उन्होंने ग्वालियर निवासी कारोबारी से करार किया था। आरोपी ने बताया कि उसकी बिजौली एवं ग्वालियर में बेकरी है। यहां ब्रेड, बिस्कुट समेत अन्य उत्पाद बनाने के लिए हर माह मैदा की आवश्यकता होती है। जुगुल किशोर ने मैदा आपूर्ति की हामी भर दी। जुगुल का कहना है कि दोनों फैक्टरी में करीब तीन करोड़ के मैदा की आपूर्ति की लेकिन, आरोपी ने 52.13 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया। करीब एक साल से वह टालमटोल कर रहा है। जब उन्होंने पैसा देने का दबाव बनाया तो जान से मार डालने की धमकी दे रहा है। कोतवाल शैलेंद्र सिंह के मुताबिक कारोबारी की ओर से तहरीर मिली है। छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें