फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बायोमेट्रिक उपस्थिति के विरोध में सिंचाई कर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- बेतवा भवन में पदाधिकारी बोले- आदेश से कर्मचारियों में रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट की जनपद शाखा ने बायोमेट्रिक हाजिरी के विरोध में बेतवा भवन में धरना-प्रदर्शन किया। अध्यक्ष विकास राय ने कहा कि झांसी, ललितपुर, जालौन में बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज करने के आदेश से कर्मचारियों में रोष है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सभी कर्मचारियों ने विरोध में काला फीता बांधकर काम किया। शनिवार को सिंचाई विभाग के अन्य संगठन के कर्मचारी भी काला फीता बांधकर मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद सभी विभागों के संगठनों को बुलाकर आंदोलन की रूपरेखा तय होगी। संचालन भरत भूषण पटैरिया ने किया। इस दौरान संजीव श्रीवास्तव, भावना भार्गव, मोहिनी दुबे, रुकमणि, किरण वर्मा, रजनी, ओमप्रकाश, हेमंत वर्मा, अंकित खरे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल
झांसी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को आयुक्त से मुलाकात कर कर्मचारियों की बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज कराने पर चर्चा की। आयुक्त ने आश्वासन दिया कि किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। किसी भी कर्मचारी को समस्या होती है तो उसका निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान मंडलीय मंत्री महेंद्र श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, उपाध्यक्ष रिषभ जैन, महादेव प्रसाद यादव, शशि कनौजिया, सौरभ शर्मा, विनोद प्रजापति, राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें