झांसी। आरपीएफ की टीम को जांच के दौरान ट्रेन संख्या 18477 उत्कल एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार एक यात्री के पास से 16,82,800 रुपये नकद बरामद हुए। यह नकदी वह अपने ट्राली बैग व पिट्ठू बैग में रखे हुए था। पूछताछ में यात्री ने अपना नाम विश्वास नगर शाहदरा उत्तर पूर्वी दिल्ली निवासी प्रवेश आहूजा बताया। उसने बताया कि वह यह नकदी सागर से डबरा लेकर जा रहा था। वह नकदी से जुड़ा कोई वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। नगदी को सील कर मालखाना में दाखिल किया गया। यात्री को आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया। ब्यूरो