फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित निकले आरपीएफ निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएफ में तैनात निरीक्षक राजीव वर्मा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कानपुर में जांच के दौरान उनको संक्रमित होने का पता लगा। रेलवे के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त कार्यालय में राजीव वर्मा निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वे 13 जून को छह दिन की छुट्टी लेकर अपने घर कानपुर गए थे। 19 जून को उनको ड्यूटी पर लौटकर आना था। मगर कानपुर में उनकी तबीयत बिगड़ गई। शुक्रवार को उन्होंने अपने अधिकारियों को फोन पर सूचित किया स्वास्थ्य जांच के दौरान वे कोरोना संक्रमित निकले हैं। इस बात की खबर फैलने पर साथी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तीन दिन के लिए कार्यालय को बंद कर दिया गया है। कार्यालय को सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही 13 जून के पहले जो कर्मचारी उनके संपर्क में आए थे उनको होम क्वारंटीन किया जा रहा है। जिला प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है। रेलवे चिकित्सालय का स्टाफ भी चल रहा क्वारंटीन विगत आठ जून को एक कर्मचारी को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अपेंडिक्स से परेशान था। कर्मचारी को मेल सर्जीकल वार्ड में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर कर्मचारी को गाजियाबाद के लिए रिफर कर दिया गया। गाजियाबाद में जांच के दौरान कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकला। इस सूचना पर रेलवे अस्पताल के दो चिकित्सक, एक मेट्रेन, तीन नर्सिंग स्टाफ, एक वार्ड ब्वाय व एक सफाई कर्मचारी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें