फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतीक्षालय में नोटों से भरा बैग मिला

विज्ञापन
railway protection force - फोटो : demo
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में आरपीएफ ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान लावारिस हालत में रखा नोटों से भरा बैग बरामद किया। बैग में 6.17 लाख रुपये रखे थे। आरपीएफ ने डायरी में मिले मोबाइल नंबर की मदद से व्यापारी से संपर्क किया। इसके बाद बैग उसे सौंप दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आरपीएफ के उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह परिहार और अमित यादव ने चेकिंग के दौरान सामान्य प्रतीक्षालय में एक स्कूली बैग को लावारिस हालत में रखा देखा। आसपास बैठे यात्रियों से पूछताछ करने पर बैग पर किसी ने अपना हक नहीं जताया। बैग की तलाशी में छह लाख सत्रह हजार रुपये रखे मिलने पर सभी हैरान हो गए। बैग में मिली डायरी में लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर यात्री का पता लग गया। यात्री ने अपना नाम ग्वालियर के कैलाश नगर बहोड़ापुर निवासी राहुल सिंघल बताया। उसने बताया कि वह राहुल ट्रेडिंग का मालिक है। तीन जनवरी को वह सागर गया था। वहां व्यापार से संबंधित लोगों से 6.17 लाख रुपये लाया था। शुक्रवार को वह ग्वालियर जाने के लिए झांसी स्टेशन के प्रतीक्षालय में बैठा था। जल्दबाजी में वह दो बड़े बैग अपने साथ ले गया और जिसमें रुपये रखे थे उसे छोड़कर चला गया। सूचना पर व्यापारी झांसी आ गया। आरपीएफ ने आयकर विभाग को सूचना देने के बाद आवश्यक कार्रवाई कर बैग व्यापारी को सौंप दिया।


स्थायी कोच लगेंगे
झांसी। सप्ताह में चार दिन चलने वाली ग्वालियर रतलाम एक्सप्रेस में दस जनवरी से एक सामान्य और एक फर्स्ट एसी कोच स्थायी रूप से लगेगा। इसीतरह सप्ताह में तीन दिन चलने वाली रतलाम ग्वालियर एक्सप्रेस में 11 जनवरी से एक सामान्य कोच की जगह एक फर्स्ट एसी कोच स्थायी रूप से लगेगा।
विज्ञापन


घर से भागकर आया किशोर मिला
झांसी। आरपीएफ ने शुक्रवार को प्लेटफार्म से घर से भागकर आए एक किशोर को बरामद कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दतिया के जिगना थाना क्षेत्र के दाबरादे निवासी मंगल (15) पुत्र प्यारेलाल बताया। आरपीएफ ने मंगल को घर पहुंचाने के लिए चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें