फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने पकड़ा फर्जी टीटीई

Wed, 25 Oct 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
railway jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
आरपीएफ ने मंगलवार की शाम जीआरपी रेलवे पुल के ऊपर यात्रियों के टिकट चेक कर रहे एक फर्जी टीटीई को पकड़ लिया। इलाहाबाद निवासी आरोपी के पास से कई परिचय पत्र भी बरामद किए गए। पूछताछ में पता चला कि आरोपी एक चैनल का पत्रकार बनकर जीएम, डीआरएम जैसे अफसरों से बात करता करता और उनके रुतबा दिखाकर नौकरी लगवाने के नाम पर कई लोगों के रूपये भी हड़प चुका है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के जीआरपी पुल के ऊपर एक युवक बिना यूनीफार्म में यात्रियों के टिकट चेक रहा था। कुछ लोगों को शक हुआ तो उन्होंने जानकारी आरपीएफ को दी। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक नंदलाल मीणा, विकास पंचोली और अन्य स्टाफ ने देखा कि युवक एसईसीआर रेलवे की नेमप्लेट भी लगाए है। जबकि, झांसी एनसीआर में है। शक होने पर युवक को थाने लाया गया। तलाशी में युवक के पास से टीटीई की नेमप्लेट, इलाहाबाद की मुहर लगा एक परिचय पत्र, इलाहाबाद के डीआरएम और सीनियर डीपीओ की मुहर तथा एक न्यूज चैनल के संपादक के नाम का परिचय पत्र बरामद हुआ। नाम रोहित बाजपेयी पुत्र दिनेश चंद्र बाजपेयी निवासी रिलायंस बिल्डिंग कलरी साफीपुर कानपुर नगर व हाल रायपुर बताया।

 आरपीएफ निरीक्षक राजीव उपाध्याय के अनुसार आरोपी पहले इलाहाबाद में रहता था। वहां भी फर्जी टीटीई बनकर नौकरी लगवाने के नाम पर दस से अधिक लोगों के लाखों रुपये हड़प कर चुका है। एक चैनल का संपादक बनकर जीएम, डीआरएम से बात करता है और कई ट्रेनों में इमरजेंसी कोटा लेकर टिकट कंफर्म कराने का भी काम करता है। बाद में आरोपी को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें