फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने सांक स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से चावल लूटा, 68 बोरियां उतारीं

विज्ञापन
robbery
विज्ञापन
झांसी। बुधवार की रात मंडल के मुरैना सेक्शन के सांक स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से बदमाश चावल की बोरियां उतारकर ले गए। बदमाश 68 बोरियां पास ही झाड़ियों में छुपा गए, जो वे ले जाने में सफल नहीं हो सके। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की दोपहर होने पर आरपीएफ ने बोरियां बरामद कर लीं। मालगाड़ी की ललितपुर स्टेशन पर जांच की गई। आरपीएफ ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बदमाश मुरैना से ग्वालियर सेक्शन के बीच फिर सक्रिय हो गए हैं। बुधवार की रात करीब 12 बीजीए स्पेशल मालगाड़ी सांक स्टेशन की लूप लाइन में खड़ी थी, तभी बदमाशों ने एक वैगन का डाला (दरवाजा) खोला और उसमें रखी चावल की बोरियां लूटकर भाग गए। बोरियों को गिराने के बाद बदमाशों ने डाला बंद कर दिया, ताकि आगे किसी को पता नहीं लग सके कि चावल लूटा गया है। रात को तीन बजे मालगाड़ी चली गई।
बृहस्पतिवार की सुबह 11.30 बजे सांक स्टेशन पर तैनात प्वाइंट्समैन ने पटरियों से तीस मीटर दूरी पर झाड़ियों में चावल की बोरियां रखीं देखी तो इसकी सूचना आरपीएफ को दी। आरपीएफ ने मौके से 68 बोरियां बरामद कीं। बदमाश उक्त बोरियां ले जाने में सफल नहीं हो सके। एक बोरी पचास किलो की है। बाद में मालगाड़ी की ललितपुर स्टेशन पर जांच करवाई गई तो सभी वैगन की सील दुरुस्त पायी गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि झांसी स्टेशन पर संबंधित वैगन में सील न होने पर उसे लगा दिया गया हो। मालगाड़ी पंजाब से विशाखापटनम जा रही थी। इस घटना में रेलवे कर्मचारियों की मिलीभगत का भी पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मामले में आरपीएफ कमांडेंट उमाकांत तिवारी ने कहा कि घटना की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। साथ ही, उस वैगन का पता लगाया जा रहा है, जिससे बोरियां गिराईं र्गइं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें