फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के इरादे से घर में घुसा था युवक, साथी फरार, सीसीटीवी में कैद होने के बाद पकड़ा गया आरोपी, साथी की तलाश तेज

विज्ञापन
robbers areested
विज्ञापन
झांसी। बृहस्पतिवार दोपहर थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के गोंदू कंपाउंड में भाई-बहन पर चाकू से हमला कर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे में हमलावर युवक कैद होने के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के साथ उसका एक साथी भी था, जो फरार है। भाई-बहन ने पकड़े गए युवक की पहचान कर ली है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर थाना सीपरी बाजार के गोंदू कंपाउंड निवासी पुष्पेंद्र जैन के घर पर उनकी 8 वर्षीय पुत्री एना जैन व 6 वर्षीय पुत्र आदी जैन अकेले थे। दोपहर करीब 12 बजे मेहमान बनकर पहुंचा युवक अंदर आ गया था। इसके बाद एना व आदी पर चाकू से हमला कर दिया था। एना के चिल्लाने पर युवक धक्का देकर भाग निकला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक कैद हो गया था। एक अन्य साथी घर से काफी दूर खड़ा था। वह भी मौके से भाग निकला था।
बृहस्पतिवार रात पुलिस ने इलाके से आरोपी युवक को पकड़ लिया था। भाई-बहन ने दोनों की पहचान कर ली थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित मैला की टौरिया निवासी कन्हैया उर्फ भूरा पर एफआईआर दर्ज की है। फरार साथी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कबाड़ का काम करता है आरोपी
पकड़ा गया आरोपी घर-घर जाकर कबाड़ खरीदने का काम करता है। वह इलाके से अच्छी तरह वाकिफ भी है। बृहस्पतिवार को वह काम पर निकला था। इसी बीच पुष्पेंद्र के घर पहुंचते ही दोेनों बच्चे अकेले नजर आए। कुछ देर रुकने के बाद घर में घुसकर लूटपाट का इरादा कर लिया। काफी देर तक वह घर की गतिविधियां भांपता रहा। मौका पाकर वह घर में लूटपाट के इरादे से घुसा, लेकिन बेटी के चिल्लाने पर घबराकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें