फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: होली पर रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें

Thu, 21 Mar 2024 01:13 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- 22 मार्च से एक अप्रैल तक किया जाएगा संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रंगो के त्योहार होली पर रोडवेज बस से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। परिवहन निगम की ओर से 22 मार्च से एक अप्रैल तक अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

होली पर्व पर परिवहन निगम की 150 बसें यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाएंगी। इसके साथ ही दस अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। होली पर्व पर बसों का संचालन करने पर चालक और परिचालकों को परिवहन निगम की ओर से प्रोत्साहन राशि मुहैया कराई जाएगी। लगातार दस दिन तक निर्धारित दूरी तय करने पर चालक और परिचालकों को 350 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से प्रोत्साहन राशि मिलेगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि होली को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें