फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज: तीस हजार बुजुर्ग महिलाओं को मिलेगा मुफ्त यात्रा का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रोडवेज बसों में बुजुर्ग महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा जल्द मिलने वाली है। सुविधा लागू होने पर मंडल के झांसी, ललितपुर और जालौन की तीस हजार बुजुर्ग महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा। यह सुविधा अगले साल 2024 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन (आठ मार्च) को लागू की जा सकती है। इससे महिलाओं को किराये का बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

मंडल में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा 192 बसों का संचालन किया जाता है। इनमें रोजाना 15 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। ऐसे में एक माह में साढ़े चार लाख यात्रियों को रोडवेज यात्रा की सुविधा प्रदान करती है। इनमें औसतन एक माह के भीतर तीस हजार से ज्यादा बुजुर्ग महिलाएं सफर कर लेती हैं। इनको अब मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा। उधर, एसएम संतोष कुमार के मुताबिक फ्री यात्रा का आदेश आते ही लागू कर दिया जाएगा। महिलाओं को शून्य रुपये का टिकट बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें