झांसी। आपात कालीन बस सेवा में लगी रोडवेज बसों के ड्राइवरों व कंडक्टरों की शिकायतें सीधे अब रोडवेज मुख्यालय लखनऊ में दर्ज होगी। इसके लिए मुख्यालय ने हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2877 जारी कर दिया है। इसके अलावा अन्य नंबर भी जारी किए है। विभागीय जानकारी के अनुसार प्रवासी श्रमिकों को गंतव्य स्थलों तक पहुंचाने के लिए आपातकालीन बस सेवा संचालित है। ड्राइवरों व परिचालकोें को भोजन, विश्राम, हैंड सैनिटाइज, ग्लव्स आदि की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इस संबंध में अगर किसी चालक - परिचालक को कोई शिकायत है, तो वह उसे दर्ज करा सकता है। तत्काल प्रभाव से जांच कर कार्रवाई की जाएगी। विभाग के अनुसार अभी तक झांसी से कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।