फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई रूटों पर रोडवेज की अतिरिक्त बसें चलेंगी

Mon, 16 Oct 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
roadways news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दिवाली पर यात्रियों को बढ़ते लोड के मद्देनजर रोडवेज ने तैयारी कर ली है। रोडवेज के कर्मचारियों को 17 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक अवकाश नहीं मिलेगा। चालक - परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना जारी कर दी गई है। कुछ रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


प्रोत्साहन योजना के तहत आठ दिन की नियमित ड्यूटी और 2400 किलोमीटर गाड़ी चलाने पर 2800 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। इससे अधिक गाड़ी चलाने पर 55 पैसे अतिरिक्त दिए जाएंगे।  एआरएम रामलवट ने बताया कि दिल्ली रूट पर पांच गाड़ियां और लखनऊ तथा कानपुर रूट पर 20 बसें अतिरिक्त चलाई जाएगी।

इसके साथ ही ललितपुर, दिल्ली, कानपुर, झांसी, मोंठ, चिरगांव स्टैंडों पर भी अतिरिक्त कर्मचारी लगाए जाएंगे, जो बसों में यात्रियों को बैठाएंगे। उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें