फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की रैली से रोडवेज ने कमाए पांच करोड़ 76 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पीएम की रैली में गईं झांसी डिपो की 120 रोडवेज बसों ने दो दिनों में पांच करोड़ 76 लाख रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन

दरअसल सोलह जुलाई को उरई में बुंदेलखंड एक्सप्रेस - वे के लोकार्पण कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में झांसी डिपो से 120 रोडवेज की बसों से लाभार्थियों और कार्यकर्ताओं को लाया गया। इस दौरान प्रत्येक बस को सरकारी खजाने से 24081 रुपये एक दिन के हिसाब से दिए गए। जिससे झांसी और उरई डिपो की 120 बसों को दो दिनों में तकरीबन पांच करोड़ 76 लाख रुपये की आमदनी हुई है। जहां बसों की कमी के चलते 13 रूट बंद होने से यात्रियों को दो दिन परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, रोडवेज ने दो दिनों में पांच करोड़ 76 लाख रुपये की कमाई की है। सूत्रों की माने तो इन बसों से हुई कमाई को रोडवेज की सेवा को बेहतर बनाने में लगाया जाएगा। जल्द ही नई बसें भी खरीदी जाएंगी। ऐसे में माना जा रहा है कि यात्रियों को खटारा बसों में सफर करने से भी निजात मिलेगी। आरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि जो पैसा मिला है उसे रोडवेज की सुविधा को बेहतर कराने में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें