फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पचास लाख से संवारा जाएगा बस अड्डा, जाम से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल रोड स्थित बस अड्डे को संवारा जाएगा। नगर निगम ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए करीब पचास लाख रुपये खर्च होेंगे। निगम अफसरों के मुताबिक अगले माह से यह काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे मेडिकल रोड पर अक्सर लगने वाले जाम से भी राहगीरों को छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए बस अड्डे के नवीनीकरण का प्रस्ताव है। इसके जरिए बस अड्डे में कई बदलाव किए जाएंगे। बसों के अंदर एवं बाहर जाने के रास्ते अलग किए जाएंगे। बस अड्डे के अंदर जाम की स्थिति दूर करने केे लिए वहां बस खड़ी करने के लिए अलग से प्लेटफार्म तैयार किए जाएंगे। बस अड्डे के अंदर यात्री सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। उनके बैठने के लिए सुविधायुक्त प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे। बसों की जानकारी देने के लिए डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। पीने का पानी भी चौबीसों घंटे उपलब्ध कराया जाएगा। महिलाओं एवं बच्चियों की सुविधा के लिए पिंक टॉयलेट बनाया जाएगा। बस अड्डे के बाहर बस खड़े करने की व्यवस्था खत्म होगी। इससे मेडिकल रोड के बाहर अक्सर लगने वाले जाम की समस्या खत्म हो सकेगी। यात्री सिर्फ निश्चित स्थान से ही बस में बैठ एवं चढ़ सकेंगे। बस अड्डे के सुंदरीकरण के लिए वेस्ट मैटीरियल का इस्तेमाल किया जाएगा। स्मार्ट सिटी मिशन के सीईओ एवं नगर आयुक्त पुलकित गर्ग के मुताबिक डिजाइन तैयार कर ली गई है। जल्द ही यह कार्य आरंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें