फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चुनाव से पहले सभी वार्डों में दुरुस्त होंगी सड़कें, पुलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। लोकसभा चुनाव से पहले वार्डों में टूटी सड़कों, नाली और पुलिया को दुरुस्त करने का काम किया जाएगा। नगर निगम के निर्माण विभाग को सोमवार को 3.60 करोड़ से काम कराने की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

मौजूदा वित्तीय वर्ष में नगर निगम को निर्माण कार्य कराने के लिए 35 करोड़ रुपये से अधिक बजट आवंटित हुआ था। निगम द्वारा लगभग 32 करोड़ रुपये से निर्माण कार्य करा लिया गया था। इसके बाद 50 से अधिक प्रस्ताव निर्माण विभाग के पास लंबित थे और लेखा विभाग ने बजट खत्म होने की बात कह दी थी। कुछ दिन पहले मुख्य अभियंता पूरा ब्योरा लेकर नगर आयुक्त के पास पहुंचे और कहा कि अभी निर्माण कार्य के लिए बजट बचा हुआ है। नगर आयुक्त ने जांच कराई तो 3.60 करोड़ रुपये बजट खाते में मिला। अधिशासी अभियंता एमके सिंह ने बताया कि सोमवार को सभी 60 वार्डों में सड़क, नाली, पुलिया की मरम्मत कराने को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें